फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर कांड का विरोध: संयुक्त किसान मोर्चा 18 अक्तूबर को देशभर में रोकेगा रेल, 26 को करेगा महापंचायत

Sun, 10 Oct 2021 03:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजााल नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में 15 अक्तूबर को दशहरा पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकेंगे। 
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में महापंचायत करने का एलान किया है। 26 अक्तूबर को लखनऊ में किसान मोर्चा महापंचायत करेगा। इसके अलावा 18 अक्तूबर को देशभर में रेल रोकने का एलान किया है। साथ ही अजय मिश्रा के इस्तीफे और आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की है।  इस बीच किसान नेता राकेशटिकैत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली की सीमाओं पर महीनों से चल रहे कृषि कानूनों के विरोध के दौरान लगभग 750 किसानों की मौत पर संसद में एक बार दुख व्यक्त करना चाहिए।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में 15 अक्तूबर को दशहरा पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकेंगे। लखीमपुर खीरी की घटना पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 15 अक्तूबर को पुतला दहन होगा। 18 अक्तूबर को 6 घंटे ट्रेन रोकी जाएगी। 26 अक्तूबर को किसान मोर्चा महापंचायत करेगा। 

किसान नेता योगेंद्र यादव ने देश के लोगों से कहा कि आपलोग तिकुनिया नहीं पहुंच सकते, आंदोलन में शामिल नहीं हो सकते, कैंडल मार्च में नहीं आ सकते, लेकिन अपने घर में ही शाम आठ बजे पांच मोमबत्ती जलाइए, उन अन्नदाताओं को याद करके जिन्होंने शहादत दी है। 12 अक्तूबर को तिकुनिया से शहीद किसानों की अस्थि कलश रवाना होगी। 
विज्ञापन






भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक गृह राज्य मंत्री और उसका बेटा गिरफ्तार नहीं हो जाता तब तक यहां की सरकार जांच पूरी नहीं हो सकती। यह आंदोलन हमारा चलेगा और संघर्ष से समाधान की ओर जाएगा 

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को भी सरकार से हटाया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने इस साजिश को शुरू किया और मामले में दोषियों में बचा रहे हैं। हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें