इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली
- फोटो : NewDelhiAirPort
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-एक से एक बार फिर विमानों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस टर्मिनल से 18 महीने बाद विमानों का संचालन शुरू किया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी वीडियो शेयर कर उड़ान की तस्वीरें साझा की है। कोविड की वजह से पिछले साल 25 मार्च से इस टर्मिनल को बंद किया गया था।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अनुसार टी-1 से विमान का संचालन शुरू कर दिया गया है। पहले की तरह ही इस टर्मिनल से इंडिगो और स्पाइस जेट की विमानें संचालित होंगी। इससे विमान यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अन्य टर्मिनल की तरह रविवार को टर्मिनल एक पर भी चहल-पहल दिखीं। रविवार को टर्मिनल.1 से विमान सेवा की शुरुआत होने से हवाई अड्डे पर काफी चहल पहल देखने को मिली।
इस टर्मिनल से इंडिगो की पहली उड़ान मुंबई के लिए रवाना हुई। यात्रियों का कहना था कि इस टर्मिनल से हवाई यात्रा बंद होने की वजह से परेशानी थी। अब आसानी से अवागमन संभव हो सकेगा। इस टर्मिनल के भी खुल जाने के बाद विमान यात्रियोऊं की समस्या का समाधान हो गया है। कोविड-19 महामारी के बाद विमानन सेवा पटरी पर लौट रहा है। इसे ही ध्यान में रख एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह कदम उठाया है। ताकि आसानी से आवागमण संभव हो सके।
बकाया वेतन की मांग को लेकर स्पाइसजेट के कर्मचारी हड़ताल पर
स्पाइसजेट के कर्मचारियों का एक वर्ग कम और बकाया वेतन की मांग को लेकर सोमवार को हड़ताल पर चला गया है। दिल्ली हवाईअड्डे पर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि हमारे बकाया वेतन का भुगतान किया जाए। जब तक वेतन नहीं, तब तक कोई काम नहीं।
सूत्रों के मुताबिक, स्पाइसजेट के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने पिछले महीने कहा था कि कर्मचारियों को उनके पूरे वेतन का भुगतान समय पर किया जा रहा है और उनके वेतन से संबंधित सभी मुद्दों का समाधान भी कर दिया गया है।
तीन सितंबर को भी एयरलाइन के सुरक्षा विभाग में काम करने वाले कुछ कर्मचारी इन्हीं मुद्दों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। हालांकि, एयरलाइन के प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद वे ड्यूटी पर लौट आए थे। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को कर्मचारियों, इनमें से ज्यादातर विमान रखरखाव विभाग में काम करते हैं।