फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैक : बीआर्क का परिणाम जारी, दो दिन दाखिले का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए ज्वाइंट एडमिशन काउंसिल (जैक) दिल्ली ने रविवार को बीआर्क का परिणाम जारी कर दिया। इसके तहत इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय फॉर वूमेन (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) और नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) में दाखिला मिल सकेगा। जिन विद्यार्थियों का नाम सूची में है, उन्हें दो नवंबर तक अपनी सीट पक्की करनी होगी।
विज्ञापन

जैक दिल्ली को बीआर्क का परिणाम 30 अक्तूबर को जारी करना था, लेकिन यह देर शाम तक नहीं आया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीट आवंटन होते ही विद्यार्थी जैक पोर्टल पर पहुंचकर एक लाख 32 हजार रुपये का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। फीस जमा कराने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद छात्र सीट पक्की करा सकते हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि जिन छात्रों को सीट आवंटित हो गई है, लेकिन वह छोड़ देते हैं तो उन्हें आगे जारी होने वाली कटऑफ में दाखिले का अवसर नहीं मिलेगा। छात्रों को 4 दिसंबर के बाद शुरू होने वाले दूसरे चरण में आवेदन करना होगा। इसके लिए उसे 10 हजार रुपये का शुल्क भी अदा करना होगा। अधिकारी का कहना है कि इस शुल्क को बाद में फीस में समायोजित कर लिया जाएगा। वहीं, छात्र इस चरण में भी सीट छोड़ देते हैं तो 10 हजार रुपये की राशि जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन

जैक दिल्ली ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि आवंटित होने पर सीट पक्की कर लें। छात्र की रैंक के आधार पर उसे आगे आने वाले राउंड में भी सीट आवंटित हो सकती है। इसके लिए छात्र सीट को अपग्रेड कर सकता है और दूसरे विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन कर सकता है।
छात्र का जैक काउंसलिंग के अलावा किसी और विश्वविद्यालय में दाखिला हो जाता है तो उसकी फीस में से एक हजार रुपये शुल्क काटकर बाकी रकम 10 से 15 दिन के भीतर खाते में डाल दी जाएगी। वहीं, जो छात्र दूसरे चरण की प्रक्रिया में दाखिला लेना चाहते हैं वे चार दिसंबर से पहले दाखिला रद्द करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें