फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: गलतफहमी में की थी दो युवकों की हत्या, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त के साथ लूटपाट करने वाले बदमाशों से लेना चाहते थे बदला
विज्ञापन


हमले में एक युवक हुआ था घायल, कैमरों से हमलावरों की पुलिस ने की पहचान

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रणहौला में मछली मार्केट के पास एक सप्ताह पहले दो युवकों मुकेश और राजेश की चाकू मारकर हत्या और एक युवक सोनू को घायल करने के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ बदमाशों ने उनके एक दोस्त से लूटपाट की थी। बदमाशों के घटनास्थल के पास मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद वह वहां पहुंचे थे। उन लोगों ने गलतफहमी में वहां मौजूद कुछ युवकों पर डंडे और चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दो की मौत हो गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नजफगढ़ निवासी गौरव, कोटला विहार निवासी केसरी कुमार पांडे, ककरौला के भारत विहार निवासी संदेश कुमार और गौरव के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 मार्च की रात पुलिस को हरफूल विहार की मछली मार्केट के पास एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस घायल युवक को अस्पताल लेकर गई, जिसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान पालम रोड निवासी मुकेश के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि वह घायल अवस्था में भागते हुए मछली मार्केट आकर गिर गया था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां पुलिस को ओल्ड पालम रोड निवासी राजेश कुमार यादव का शव मिला।
विज्ञापन

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिरम के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस घटनास्थल के प्रवेश और निकास मार्ग के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। साथ ही वहां सक्रिय मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच की। पुलिस ने मुखबिरों को भी सक्रिय किया। पुलिस ने सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने दो चाकू और दो लाठी और दो बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि 15 मार्च की रात करीब 8 बजे उनके एक दोस्त पुनीत को आनंद, मोहित और अन्य बदमाशों ने नाला जय विहार के पास लूट लिया था। बदमाशों से बदला लेने और उन्हें सबक सिखाने के लिए सभी आनंद और उनके साथियों की तलाश कर रहे थे। 17 मार्च को पता चला कि आनंद का साथी मोहित मछली मार्केट के पास स्थित नाले के पास बैठकर शराब पी रहा है। सभी बाइक पर वहां पहुंचे। उन लोगों ने गलतफहमी में नाले के पास बैठे मुकेश, राजेश और उनके दोस्तों पर चाकुओं और डंडों से हमला कर दिया। इसमें मुकेश, राजेश और सोनू घायल हो गए, जिसमें मुकेश और राजेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें