फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: हाईकोर्ट में दो नए जजों ने ली शपथ, अभी भी 29 की कमी

Tue, 12 Oct 2021 12:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 16 सितंबर की बैठक में जस्टिस वर्मा और सिंह सहित हाई कोर्ट के 17 जजों के स्थानांतरण की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली उच्च न्यायालय के दो नए न्यायाधीशों ने सोमवार को पद की शपथ ली। इसी के साथ उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 31 हो गई। 

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा और न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह को पद की शपथ दिलाई। इन्हें 5 अक्टूबर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया था। नई नियुक्तियों के बाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 60 की स्वीकृत संख्या के मुकाबले 31 हो गई है।

न्यायमूर्ति वर्मा को अक्टूबर 2014 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और फरवरी 2016 में स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली गई।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति सिंह को सितंबर 2017 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने सितंबर 2019 में स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।
विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 16 सितंबर की बैठक में जस्टिस वर्मा और सिंह सहित हाई कोर्ट के 17 जजों के स्थानांतरण की सिफारिश की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें