फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: विकास लगरपुरिया गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, कारोबारी से आठ लाख वसूलने के बाद भी मांग रहे थे रंगदारी

Sun, 09 Oct 2022 12:40 PM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आरोपियों की पहचान आरोपी प्रिंस (29) और परमजीत सिंह (40) के रूप में हुई है। ये दोनों विकास लगरपुरिया गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक व्यवसायी को जान से मारने की धमकी देकर आठ लाख रुपये की कथित तौर पर उगाही करने के आरोप में दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रिंस (29) और परमजीत सिंह (40) विकास लगरपुरिया गिरोह के सदस्य हैं।

विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे विकास लगरपुरिया के सहयोगी गुरप्रीत सिंह की जीवनशैली से प्रभावित हैं, जो हरियाणा के गुरुग्राम में 30 करोड़ रुपये की चोरी में शामिल था।

मौजूदा मामले में सिंह के साथ दो लोगों ने जनकपुरी निवासी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर आठ लाख रुपये की रंगदारी की थी। यादव ने कहा कि पहली मांग पूरी होने के बाद भी उन्होंने व्यवसायी को चार लाख रुपये देने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें