फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका जिले में शनिवार रात दो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की गोली से दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के पास दो पिस्टल, कारतूस और एक बाइक मिली। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में पता चला कि दोनों पर लूटपाट और झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान राजापुरी निवासी राहुल और भारत विहार निवासी अन्ना के रूप में हुई है। राहुल गोली लगने से घायल हुआ। द्वारका जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा (एएटीएस) में तैनात सब इंस्पेक्टर विकास शनिवार रात पुलिस टीम के साथ द्वारका में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि लूटपाट और झपटमारी करने वाले दो बदमाश राहुल और अन्ना इलाके में आने वाले हैं। पुलिस टीम ने द्वारका के सेक्टर-14 के पास घेराबंदी कर दी।
रात 10.20 बजे पुलिसकर्मियों ने बाइक से पहुंचे दोनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम को देखकर बदमाश भागने लगे। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हवलदार जितेंद्र व सिपाही राजवीर ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। अपने को घिरा देख बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए हवा में फायरिंग कर दी। बावजूद पुलिसकर्मियों के आगे बढ़ने पर दोनों बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली दोनों पुलिसकर्मियों के नजदीक ने निकल गई और वह बाल-बाल बच गए। उसके बाद सिपाही राजवीर ने दो गोलियां चला दीं। एक गोली राहुल के पैर में लगी, उसे पकड़ लिया गया। यह देखकर अन्ना भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें