फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिलोचन सिंह हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, ये सच जानकर पुलिस भी हैरान

Sun, 12 Sep 2021 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
trilochan singh wazir murder case - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के नेशनल कांफ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह की हत्या गोली मारकर की गई थी। पोस्टमार्टम के प्राथमिक रिपोर्ट में सिर में गोली मारे जाने की बात सामने आई है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि त्रिलोचन सिंह की दो सितंबर को ही हत्या कर दी गई थी और हत्या करने के बाद भी मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह उस घर में रहा। पुलिस हरप्रीत सिंह और उसके दोस्त हरमीत की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन दोनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने इस मामले में हरप्रीत की महिला मित्र समेत तीन लोगों से पूछताछ कर चुकी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस जल्द ही लुकआउट नोटिस जारी करेगी। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की माने तो आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद ही घटनाक्रम के बारे में खुलासा हो पाएगा। लेकिन अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने दो सितंबर को ही त्रिलोचन की हत्या कर दी थी। उसके बाद भी हरप्रीत उसी मकान में सात सितंबर तक रहा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फ्लैट में मिला नेशनल कांफ्रेंस के नेता टीएस वजीर का शव - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं उसका दोस्त हरमीत दो सितंबर से सात सितंबर तक हरप्रीत के घर के पास ही ओयो होटल में कमरा ले रखा था। पुलिस की करीब एक दर्जन टीम लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
त्रिलोचन सिंह वजीर(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की एक टीम आरोपियों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर उनके ठिकानों के बारे में पता लगा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रारंभिक स्तर पर है। इसलिए इस मामले में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

 

4 of 6
त्रिलोचन सिंह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
अपनी बहन के संपर्क में था हरप्रीत
क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि हरप्रीत के कॉल डाटा से पता चला है कि है कि वारदात के बाद से हरप्रीत लगातार जम्मू में रहने वाली अपनी बहन के संपर्क में था। पुलिस की दो टीमें जम्मू में भी इस मामले में जुटी है और हरप्रीत के परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस का हरप्रीत की बहन से संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

5 of 6
त्रिलोचन सिंह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
तीन लोगों से पुलिस अब तक कर चुकी है पूछताछ
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच टीम अभी तक तीन लोगों से पूछताछ कर चुकी है। बताया जा रहा है कि मोती नगर स्थित घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हरप्रीत के गर्लफ्रेंड समेत तीन लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अन्य दो लोगों में मकान मालिक और घर के सामने दुकान करने वाला शामिल है। पुलिस अधिकारियों बताया कि हत्या की एक एक कड़ी को जोडने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि आरोपी ने जिन लोगों से फोन पर संपर्क किया है उनसे पूछताछ कर पुलिस आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें