फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिलोचन सिंह का कातिल फोन पर कबूल कर चुका है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता त्रिलोचन सिंह की हत्या के मामले में जिस हरप्रीत सिंह की पुलिस को तलाश है, वह फोन पर उनका कत्ल करने की बात कबूल कर चुका है। त्रिलोचन के कनाडा नहीं पहुंचने पर उनके दोस्त ने हरप्रीत से फोन पर बात की तो उसने उनकी हत्या करने की बात कही। त्रिलोचन सिंह के भाई ने प्राथमिकी में इसका जिक्र किया है। उन्होंने जम्मू के रहने वाले दो लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसएसपी पद से रिटायर त्रिलोचन सिंह के भाई भूपेंदर सिंह ने प्राथमिकी में बताया कि उनके भाई के बच्चे कनाडा में रहते हैं। दो सितंबर को त्रिलोचन कनाडा जाने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। वे जम्मू के रहने वाले हरप्रीत के घर रुके थे। 3 सितंबर को भूपेंदर ने कनाडा फोन किया तो उनकी भाभी ने बताया कि वे फ्लाइट में बैठे ही नहीं। उनकी फ्लाइट 3 सितंबर को है।
अगले दिन भतीजे करण ने बताया कि पिता कनाडा नहीं पहुंचे हैं। उसने बताया कि पिता के परिचित हरप्रीत से बात हुई है। हरप्रीत ने कहा कि वह त्रिलोचन सिंह को एयरपोर्ट छोड़कर आया है। उनका फोन दिल्ली में छूट गया है। उसने दावा किया कि त्रिलोचन को जर्मनी के फ्रेंकफर्ट में चार दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

भूपेंदर सिंह के मुताबिक, 8 सितंबर को त्रिलोचन सिंह के दोस्त रणजोत सिंह नलवा ने हरप्रीत से फोन पर बात की। हरप्रीत ने नलवा से कहा कि उसने अपने दोस्त हरमीत के साथ मिलकर त्रिलोचन की हत्या कर दी है। भूपेंदर सिंह ने जम्मू के रहने वाले सुदर्शन सिंह और सुरेंदर सिंह काला पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि त्रिलोचन की दोनों से पुरानी रंजिश थी। उन्होंने कई बार उन्हें मरवाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें