फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : आज आधी आबादी संभालेगी दिल्ली पुलिस की कमान

Mon, 08 Mar 2021 12:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
womens day - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को दिल्ली पुलिस की कमान महिला कर्मियों के हाथ में होगी। थाने, यातायात, पीसीआर वैन और पिकेट चेकिंग जैसे सभी काम महिला अधिकारी व कर्मी संभालेंगी। कनॉट प्लेस थाने में तैनात एसआई शबनम सैफी प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभालेंगी।

विज्ञापन


प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस के कुल पदों में करीब 13 फीसदी महिला अधिकारी व कर्मचारी हैं। 11 हजार महिलाएं अलग-अलग यूनिटों में तैनात हैं। महिला दिवस पर उन्हें दिल्ली पुलिस की कमान सौंपी गई है। पुरुष कर्मचारी उनकी सिर्फ मदद करेंगेे। ऐसा करने का उद्देश्य महिला कर्मचारियों को सम्मान देने के साथ ही उनका हौसला बढ़ाना है। महिला दिवस के लिए प्रवक्ता बनाई गई शबनम सैफी ने बताया कि सोमवार को महिला कर्मी दिल्ली पुलिस की पूरी कमान संभालेंगी। यह कदम पहली बार दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव की पहल पर उठाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सभी थानों, खासकर नई दिल्ली में ड्यूटी अफसर, सहायता डेस्क व संतरी तक की ड्यूटी महिलाएं संभालेंगी। यातायात यूनिट और पीसीआर की कमान भी महिला अधिकारी व कर्मियों के पास होगी। स्पेशल यूनिट में तैनात महिला कर्मचारी अलग-अलग केंद्रों पर युवतियों को प्रशिक्षण देने के अलावा उन्हें जागरूक भी करेंगी। इसका समन्वय महिला डीसीपी, एसीपी व इंस्पेक्टर द्वारा किया जाएगा। बीट में भी महिला पुलिसकर्मी तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी ईश सिंघल ने बताया कि थाने संभालने के साथ महिला पुलिसकर्मी पिकेट में भी तैनात की जाएंगी। हालांकि पिकेट में उन्हें कुछ-कुछ देर के लिए और कुछ-कुछ दूरी पर तैनात किया जाएगा। महिला के लिए सैनिटरी पैड वाले 15 वॉशरूम बनाए गए हैं।

महिला दिवस पर दिल्ली पुलिस के अलग-अलग जिलों में महिलाओं को तरह-तरह से सम्मानित करने व जागरूक करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नई दिल्ली में महिला पुलिसकर्मियों की साइकिल रैली दिल्ली राइडर्स क्लब के साथ आयोजित की गई। इसे हरी झंडी नई दिल्ली रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त जसपाल सिंह की पत्नी शिवानी सिंह ने दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें