फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर को घर से बुलाकर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कापसहेड़ा इलाके में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने बिजवासन गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर दिलावर (56) को गोलियों से भून दिया। चार गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में वारदात के पीछे प्रॉपर्टी को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिलावर शनिवार रात घर में थे। बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और उन्हें घर से बाहर बुलाकर बातचीत की। बातचीत के दौरान ही बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वे लहूलुहान होकर नीचे गिर गए। इसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन निकले और दिलावर को पास के अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पता चला कि बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने वारदात की है। पूछताछ के दौरान परिजनों ने किसी से दुश्मनी की बात से इनकार किया है। आशंका है कि प्रॉपर्टी विवाद में उनकी हत्या की गई है। पुलिस उनके प्रॉपर्टी से संबंधित लेनदेन और कॉल डिटेल की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें