फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख का कर्ज चुकाने के लिए मालिक से मांगी दस लाख की रंगदारी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
द्वारका जिला की स्पेशल स्टाफ ने कारोबारी से 10 लाख की उगाही के प्रयास में कर्मचारी व उसके दोस्त को ? - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। नजफगढ़ इलाके में कर्ज से परेशान एक कर्मचारी ने अपने मालिक मीट कारोबारी सुभाष चंद्र से दस लाख की उगाही का प्रयास किया। आरोपी ने दोस्त के साथ मालिक और उसके भतीजे की हत्या करने की धमकी देकर रुपये मांगे। द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ ने आरोपी कर्मचारी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान कादीपुर चौक, गुरुग्राम निवासी गोपाल और बसई, गुरुग्राम निवासी जितेंद्र के रूप में हुई। आरोपी के दोस्त को भी पैसे की जरूरत थी। आरोपियों के पास से दो फोन बरामद हुए है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि शनिवार को नजफगढ़ इलाके में रहने वाले मीट कारोबारी सुभाष चंद्र ने उगाही के लिए धमकी भरे फोन आने की शिकायत की थी। उसने बताया कि बदमाश उसके मोबाइल पर लगातार संदेश और फोन कर उसे व उसके भतीजे की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों के फोन नंबर के लोकेशन और कॉल डिटेल की जांच की। पता चला कि कारोबारी को गुरुग्राम इलाके से धमकी मिल रही है। इसके बाद पुलिस सेक्टर-10 गुरुग्राम पहुंची और गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गोपाल के निशानदेही पर उसके दोस्त जितेंद्र को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गोपाल सुभाष चंद्र का कर्मचारी है। उसने बताया कि उस पर पांच लाख का कर्ज था। कर्ज को उतारने के लिए उसने दोस्त को इस साजिश में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें