फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलीभगत: गोगी के हत्यारे से जेल में बंद टिल्लू की बातचीत का फोटो वायरल, मंडोली जेल प्रशासन से साधी चुप्पी, जांच का हवाला दिया

Tue, 28 Sep 2021 01:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अभी तक की जांच में पता चला है कि रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या करने के दौरान टिल्लू जेल से ही दोनों हमलावरों राहुल और जगदीप के साथ साथ गिरफ्तार किए गए उमंग और विनय के साथ फोन पर संपर्क में था। 
विज्ञापन
गोगी के हत्यारे से टिल्लू की बातचीत का फोटो वायरल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडोली जेल में बंद सुनील मान उर्फ टिल्लू का जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या करने वाले राहुल उर्फ जग्गा से वीडियो कॉल पर बातचीत करने का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे आशंका है कि टिल्लू ने जेल से ही जितेंद्र गोगी की हत्या को अंजाम देने का निर्देश दिया है। टिल्लू के फोन के इस्तेमाल से जेल की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस बारे में जेल प्रशासन चुप्पी साधे हुई है और जांच का हवाला दे रहा है। 

विज्ञापन


अभी तक की जांच में पता चला है कि रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या करने के दौरान टिल्लू जेल से ही दोनों हमलावरों राहुल और जगदीप के साथ साथ गिरफ्तार किए गए उमंग और विनय के साथ फोन पर संपर्क में था। वह उनसे चैट कर रहा था। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ है। जिसमें टिल्लू को गोगी की हत्या करने वाले राहुल उर्फ जग्गा से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए देखा जा रहा था। जबकि टिल्लू फिलहाल मंडोली जेल में बंद है। 

जेल सूत्रों का कहना है कि इस बात का खुलासा होते ही टिल्लू के सेल में छापा मारा गया लेकिन उसके पास से कोई फोन बरामद नहीं हुआ। इस बाबत जेल प्रशासन कुछ भी कहने से बच रही है और जांच का हवाला दे रहा है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि अधिकारी इस बात की जांच में जुट गए हैं कि टिल्लू को किसने फोन मुहैया करवाया और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। जेल अधिकारी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और जल्द ही कुछ जेलकर्मियों पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या करने वाले एक बदमाश का हुआ पोस्टमार्टम 

रोहिणी कोर्ट रूम में जितेंद्र गोगी की हत्या करने के बाद पुलिस की गोली से ढेर हुए बदमाश राहुल उर्फ जग्गा के शव का सोमवार को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में पोस्टमार्टम किया गया। तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। रात नौ बजे के करीब पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को लेकर मेरठ के लिए रवाना हो गए। वहीं दूसरे हमलावर जगदीप के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रविवार रात को ही राहुल के शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल के मोर्चरी से मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में लाया गया था। दोपहर करीब 12 बजे शव को एक्सरे के लिए ले जाया गया। जहां से तीन बजे शव के मोर्चरी पहुंचने पर डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम शुरू किया गया। 

सुबह में ही राहुल के जीजा, बहन, भाई और अन्य रिश्तेदार मोर्चरी पहुंच गए थे। यहां पर किसी भी तरह की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। पोस्टमार्टम के दौरान क्राइम ब्रांच के अधिकारी व स्थानीय पुलिस कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों के मुताबिक रात नौ बजे पोस्टमार्टम खत्म होने के बाद राहुल के परिजनों को उसका शव सौंप दिया गया। परिजन उसके शव को लेकर मेरठ के फफूंदा गांव के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें