डॉक्टरों के अनुसार दूसरी लहर के दौरान वॉट्सग्रुप पर दवाओं की पूरी-पूरी लिस्ट शेयर करते हुए कहा जा रहा था कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए इन दवाओं का सेवन करें और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए देशी उपाय करें लेकिन लोगों को यह नहीं पता था कि किस का इस्तेमाल कब और कितनी खुराक में करना है। शायद यही एक वजह थी कि कुछ लोगों के लिए वह सलाह खतरनाक बन गई।
एम्स में बढ़े किडनी रोगी, आधे से ज्यादा पोस्ट कोविड
दिल्ली एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि उनके यहां भी ओपीडी में पोस्ट कोविड से संबंधित मामले तेजी से बढ़े हैं। जबकि क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) को लेकर लगातार मामले उनके यहां बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एम्स के नेफ्रोलॉजी विभाग के पास संसाधन सीमित हैं लेकिन मरीजों की संख्या इस कदर बढ़ रही है कि हर किसी को उपचार दे पाना संभव भी नहीं हो रहा।
देशी-एलोपैथी सभी उपाय सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर
डॉक्टरों का कहना है कि इम्युनिटी को बढ़ाना है या फिर संक्रमण से बचना है। इसके लिए आयुष और एलोपैथी का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन खुद से या किसी प्रचारित वस्तु पर भरोसा न करें। अपने डॉक्टर से सलाह जरूर कर लें उसके बाद ही इनका सेवन करें।