फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठकठक गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार: गुजरात से दिल्ली आकर करते थे वारदात, चांदनी चौक से निकलने वालों का करते थे शिकार

Tue, 10 Aug 2021 12:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविवार को एक सूचना के बाद पुलिस की टीम ने कार सवार तीनों आरोपियों को चांदनी चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक कार में सवार थे। पुलिस को देखते ही इन लोगों ने फरार होने का प्रयास किया। लेकिन उनको काबू कर लिया गया। आरोपियों के पास से बरामद कार फर्श बाजार इलाके से चोरी मिली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद से दिल्ली आकर वारदातों को अंजाम देने वाले ठक-ठक गिरोह के तीन बदमाशों को अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अहमदाबाद निवासी नकुल तमेंचे (31), गुमान रजीनीश (27) और अजय गोगडेकर (31) के रूप में हुई है। आरोपी चांदनी चौक के आसपास पहले अपने शिकार की पहचान करते थे। उसके बाद रोडरेज के बहाने पीड़ित से उसका कैश उड़ा लिया जाता था। 

विज्ञापन


आरोपियों ने चंद ही दिनों में लाखों रुपये उड़ाने की कई वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, चोरी के विशेष तरह के औजार, दो बाइक व अन्य सामान बरामद किया है। अपराध शाखा पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि पिछले दिनों रूप नगर और कश्मीरी गेट इलाके में कैश उड़ाने की कई वारदातें सामने आई थीं। आरोपियों ने तकरीबन एक ही तरीके से पीड़ितों से कैश उड़ा लिया था। छह अगस्त को रूप नगर में पीड़ित राकेश कुमार से साढ़े तीन लाख, 25 जून को कश्मीरी गेट में पंकज से 3.53 लाख, कश्मीरी गेट में ही छह जुलाई को पीड़ित जयप्रकाश से 15 लाख और रूप नगर में पीड़ित मुकेश से 3.50 लाख उड़ा लिये थे। पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। 
विज्ञापन


इस बीच रविवार को एक सूचना के बाद पुलिस की टीम ने कार सवार तीनों आरोपियों को चांदनी चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक कार में सवार थे। पुलिस को देखते ही इन लोगों ने फरार होने का प्रयास किया। लेकिन उनको काबू कर लिया गया। आरोपियों के पास से बरामद कार फर्श बाजार इलाके से चोरी मिली। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह गुजरात से दिल्ली आकर ठकठक की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से हाल की चार वारदातों को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें