फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर जेल से आए बदमाश ने भाई की हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नरेला इलाके में पैरोल पर जेल से बाहर आए एक बदमाश ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। बदमाश ने घटना को घर के बाहर गली में अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में घरेलू कलह वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त नदीम (30) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ पॉकेट-13 पुनर्वास कॉलोनी नरेला में रहता था। शुक्रवार रात पुलिस को नदीम को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक नदीम को परिवार वाले अस्पताल पहुंचा चुके थे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि नदीम पर उसके भाई सदाकत ने चाकू से हमला किया है। दोनों भाइयों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। रात में कहासुनी होने के बाद सदाकत ने नदीम पर हमला कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गया। सदाकत कुछ समय पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था। वह महरौली में हुई एक हत्या के मामले में सजा काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें