फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सरकार ने पांच साल में 345 लोगों को दी आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

एलजी, सीएम रिलीफ फंड से 345 लोगों को बीते पांच साल में 16.6 करोड़ रुपये की मदद दी गई। ये पैसे बेटी की शादी, अग्निकांड, दंगे, डूबने और गैंगरेप जैसी घटनाओं से पीड़ितों तक पहुंचे।
विज्ञापन


2019-20 में 220 लोगों को सहायता मिली, जिसमें बेटी की शादी के लिए 20-20 हजार और अनाज मंडी अग्निकांड में 39 मृतकों के परिजनों को 8-8 लाख दिए गए। 16 घायलों को 50-50 हजार मिले। उसी साल अंकित सक्सेना के पिता को 15 लाख और झिलमिल अग्निकांड के तीन मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख दिए गए। बच्ची के रेप पीड़ित मां को 10 लाख और रेप पीड़िता को 8.2 लाख मिले। 2020-21 में यमुना में डूबे चार नाबालिगों के परिवारों को 8-8 लाख और यौन उत्पीड़न पीड़ित के पिता को 8 लाख दिए गए। 2021-22 में 41 लोगों में कोविड ड्यूटी पर मरे शख्स की पत्नी और गैंगरेप सर्वाइवर को 10-10 लाख, सात अनाथ भाई-बहनों को 1 लाख मिले। 2022-23 में शाहबाद डेयरी हत्या पीड़िता साक्षी के परिवार को 10 लाख दिए गए। 2023-24 में 12 लोगों को, जिसमें 2020 दंगा पीड़ितों के परिजन भी शामिल थे, इन्हें मदद मिली। ये फंड वित्त विभाग से दिये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें