फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : सालाना 10 हजार से ज्यादा बच्चों में मिल रहा थैलेसीमिया, चेतावनी के साथ डॉक्टरों ने दी सलाह

Mon, 14 Mar 2022 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रविवार को अपोलो अस्पताल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने अस्पताल आए तीमारदारों से अपील की है कि थैलेसीमिया और सिकलसेल रोग का समय से पता चल जाए तो इसका उपचार संभव है। इस दौरान बोन मैरो ट्रांसप्लान्ट एवं सैल्युलर थेरेपी के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर साल 10 हजार से ज्यादा बच्चों में थैलेसीमिया मिल रहा है। वहीं, सिकलसेल की बात करें तो थैलेसीमिया से करीब तीन गुना अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। रविवार को अपोलो अस्पताल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने अस्पताल आए तीमारदारों से अपील की है कि थैलेसीमिया और सिकलसेल रोग का समय से पता चल जाए तो इसका उपचार संभव है। इस दौरान बोन मैरो ट्रांसप्लान्ट एवं सैल्युलर थेरेपी के बारे में भी बताया गया।

विज्ञापन


डॉ. गौरव खारया ने बताया कि जांच होते ही उनका उपचार शुरू हो जाता है, जिसके बाद जीवन भर ब्लड ट्रांसफ्यूजन या फिर आयरन चिलेशन आदि की जरूरत पड़ती है। इन दोनों ही मामलों में बोन मैरो ट्रांसप्लान्ट एक मात्र स्थायी उपचार होता है। दुर्भाग्य से सिर्फ 25-30 फीसदी मरीजों को ही उनके परिवार से आनुवांशिक एचएलए दाता मिल पाता है, जबकि 70 फीसदी मरीज इससे वंचित रह जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें