पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के वसंत विहार थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई कि ए-ब्लॉक मार्केट की दुकान के सामने दो लावारिस संदिग्ध बैग पड़े हैं। एक अज्ञात विदेशी नागरिक दवा खरीदने दुकान पर आया था।
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शनिवार को एक पीसीआर कॉल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ए-ब्लॉक मार्केट में दुकान संख्या-5 के सामने दो संदिग्ध बैग पड़े मिले। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पीसीआर को कॉल की।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। साथ ही आसपास की दुकानों को खाली कराया। संदिग्ध बैग के पास रेक के बैग रखे। एसएचओ, एसीपी और अन्य अधिकार मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। उन्होंने बैग की जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला। बैग पुराने कपड़ों और निजी सामानों से भरे हुए थे। बैग के मालिक की पहचान की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के वसंत विहार थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई कि ए-ब्लॉक मार्केट की दुकान के सामने दो लावारिस संदिग्ध बैग पड़े हैं। जिन्हें एक अज्ञात विदेशी नागरिक दवा खरीदने आया था।