फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: अभी भी कुछ स्कूलों ने अंक नहीं किए अपलोड, दसवीं के रिजल्ट को लेकर संशय

Tue, 20 Jul 2021 11:42 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सीबीएसई अधिकारियों के अनुसार ऐसे में अभी यह नहीं कहा जा सकता कि रिजल्ट कब तक जारी होगा। क्योंकि अभी भी कुछ स्कूल अपलोड करने से चूक गए हैं।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं का रिजल्ट कब जारी करेगा, इसको लेकर संशय बना हुआ है। दरसअल अभी भी कुछ स्कूलों ने अंक अपलोड नहीं किए और ना ही मॉडरेशन किया है। इस कारण से रिजल्ट तैयार करने में देरी हो रही है। बोर्ड ने ऐसे स्कूलों को सख्त निर्देशों के साथ समय सीमा दी जा रही है।

विज्ञापन


ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि सीबीएसई जुलाई के तीसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर सकता है। लेकिन लगातार अंक अपलोड करने के लिए समय सीमा दिए जाने के बाद भी अलग-अलग कारण से स्कूलों ने अंक अपलोड नहीं किए हैं। 

सीबीएसई अधिकारियों के अनुसार ऐसे में अभी यह नहीं कहा जा सकता कि रिजल्ट कब तक जारी होगा। क्योंकि अभी भी कुछ स्कूल अपलोड करने से चूक गए हैं। अधिकारी के अनुसार हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द 10वीं का रिजल्ट जारी कर दें। 
विज्ञापन


जिन-जिन क्षेत्रों में स्कूलों ने अपलोड करने का काम पूरा नहीं किया है वहां के अधिकारियों को कहा है कि वह उन स्कूलों से जल्द अपलोड करने का काम पूरा कराएं। जैसे ही काम पूरा होगा उसके बाद बोर्ड अपने काम में जुट जाएगा, जिससे रिजल्ट जारी किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें