फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह आतंकी गिरफ्तारी मामला: अनीस के कहने पर समीर ने तैयार किया था मोड्यूल, अंडरवर्ल्ड के लिए करता रहा है काम

Thu, 16 Sep 2021 12:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि पाकिस्तान के एक शख्स ने अंडरवर्ल्ड के स्लीपर सेल नेटवर्क के जरिये विस्फोटक व हथियार भारत में पहुंचाने का जिम्मा उठाया था। 
विज्ञापन
पकड़े गए आतंकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश को दहलाने की साजिश में गिरफ्तार छह आतंकियों से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि जान मोहम्मद शेख उर्फ समीर कालिया ने ही कट्टरपंथी आतंकियों को ये मोड्यूल तैयार किया था। महराष्ट्र के रहने वाले समीर कालिया को मोड्यूल तैयार करने के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन ने निर्देश दिए थे। इस कारण से अनीस इब्राहिम का खास था।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि समीर कालिया महाराष्ट्र में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। आईएसआई ने जब अंडरवर्ल्ड को भारत में बम धमाके कर तबाही फैलाने के लिए  बोला तो अनीस ने समीर कालिया को मोड्यूल तैयार करने के लिए कहा था। समीर को कहा गया था कि वह कंट्टरपंथी युवकों का मोड्यूल तैयार करें। पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि पाकिस्तान के एक शख्स ने अंडरवर्ल्ड के स्लीपर सेल नेटवर्क के जरिये विस्फोटक व हथियार भारत में पहुंचाने का जिम्मा उठाया था। 

स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में ये बात भी सामने आई है कि पाकिस्तान ट्रेनिंग के लिए ओसामा व जीशान मस्कट के रास्ते पाकिस्तान पहुंचे थे। यहां से वोट के जरिए उनको कराची के पास स्थित थट्टा पहुंचाया गया था। देखन में ये आ रहा है कि इससे पहले आतंकी ट्रेनिंग के जरिए युवकों को दुबई के जरिए पाकिस्तान पहुंचाया जाता था। ऐसा पहली बार हो रहा है कि आईएसआई ने आतंकी ट्रेनिंग के लिए युवकों को मस्कट के रास्ते पाकिस्तान बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें