देश को दहलाने की साजिश में पकड़े गए छह आतंकियों ने पूछताछ में अहम खुलासा किया है। देश के कई राज्यों को दहलाने की साजिश थी। इसके लिए आईएसआई व अंडरवर्ल्ड बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहे थे। आतंकियों ने खुलासा किया है कि अभी इन्हें रैकी व हथियारों को इंतजाम करने के लिए कहा गया था। आईएसआई के निर्देश मिलने के बाद कई राज्यों के मेट्रो शहरों में बम धमाके करने थे। गिरफ्तार आतंकी ओसामा व जीशान को भी पाकिस्तान में उसकी जगह पर ट्रेनिंग दी गई थी जिस जगह मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल अमीर कसाब को दी गई थी।
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आतंकी त्यौहारों के दौरान ऐसी जगह पर बम धमाका करना चहाते थे जहां एक धर्म विशेष के लोग एक जगह पर भारी मात्रा में एकत्रित होते हो। बम धमाकों के बाद जान-माल का ज्यादा नुकसान हो और इसके बाद देश में साम्प्रदायिक सौहार्द खराब हो जाए और देश में दंगे फैल जाएग।
आईएसआई ने दंगों को बड़े स्तर पर फैलाने की साजिश भी रच रखी थी। दूसरी तरफ स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी 26/11 मुंबई बम धमाकों को दोहराना चहाते थे। इस बार दाऊद इब्राहिम का भाई अनिस इब्राहिम साजिश में शामिल था। वह आतंकियों के संपर्क में था। 26/11 के हमले की साजिश अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम शामिल था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी ओसामा व जीशान को भी पाकिस्तान में कराची के पास थट्टा में फार्महाउस में उसी जगह आतंकी ट्रेनिंग दी गई थी जहां पर मुंबई हमले के दोषी कसाब को दी गई थी। यहां पर ओसामा व जीशान को पिस्टल व एके-47 जैसे हथियार हैंडल करना व चलाना सिखाया गया था। साथ में आईईडी बनाया सिखाया गया था। आतंकियों को मेजर या लेफ्टिनेंट रैंक और गाजी नाम के अधिकारी ने ट्रनिंग दी थी। गाजी के दो सहायक जब्बार और हमजा थे। पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है कि आतंकियों को कसाब जैसे अंधाधुंध फायरिंग कर टॉरगेट किलिंग करनी थी। टॉरगेट किलिंग के तहत राजनेता व धार्मिक गुरू निशाने पर थे।