फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट पर दो यात्रियों से मिले छह कारतूस, गिरफ्तार

Mon, 23 Aug 2021 11:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दोनों मामलों में सीआईएसएफ के अधिकारियों ने दोनों को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : is
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईएसएफ ने आईजीआई एयरपोर्ट पर अवैध कारतूसों के साथ दो यात्रियों को दबोचा है। दुबई से भारत आए एक यात्री के हैंड बैग से दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर आरोपी कारतूस का कोई दस्तावेज नहीं दिखा। इसी तरह असम के गुवाहाटी से दिल्ली आए एक अन्य यात्री के बैग से चार कारतूस बरामद हुए। 

विज्ञापन


दोनों मामलों में सीआईएसएफ के अधिकारियों ने दोनों को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को ऐमिरेट्स एयरवेज की फ्लाइट दुबई से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट आई थी। इसमें प्रभजोत सिंह गिल नामक शख्स भी दिल्ली पहुंचा था। 

टीम ने उसके सामान की जांच की तो एसके हैंडबैग में कुछ संदिग्ध होने का पता चला। जांच करने पर उसके पास से 5.56 बोर के दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर प्रभजोत उनके बारे में कोई उत्तर नहीं दे सका। वहीं एक अन्य मामले में रविवार शाम को असम के गुवाहाटी से आई एयर एशिया की फ्लाइट से अरुण मलिक दिल्ली आया था। उसके बैग से 7.65 एमएम के चार कारतूस बरामद हुए। आरोपी इनके बारे में भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें