फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 5.5 करोड़ के गांजे के साथ तीन को किया गिरफ्तार, उड़ीसा से लाकर एनसीआर में करते थे सप्लाई

Mon, 23 Aug 2021 11:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर गिरफ्तार आरोपियों की पहचान न्यू उस्मानपुर निवासी संजय कुमार (38), रामप्रसाद (49) और मो. इसराइल (52) के रूप में हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बढ़िया क्वालिटी का 93.582 किलो गांजा बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत 5.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर सप्लाई करते थे।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर गिरफ्तार आरोपियों की पहचान न्यू उस्मानपुर निवासी संजय कुमार (38), रामप्रसाद (49) और मो. इसराइल (52) के रूप में हुई। इन्होंने बरामद गांजे की खेप को 45 अलग-अलग पैकेट में रखकर तीन बड़े बैग में छिपाया हुआ था। इन्हें ये ऑटो से ले जा रहे थे। 

स्पेशल स्टाफ ने एएसआई दयानंद को सूचना मिली थी कि ऑटो में गांजा ला जा रहा है। गांजा मालवीय नगर एरिया में आएगा। स्पेशल स्टाफ प्रभारी अतुल त्यागी की देखरेख में एसआई धर्मेन्द्र व एएसआई अशोक कुमार की टीम ने एमएमटीसी रोड पर घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

  
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये उड़ीसा से ट्रक में गांजे का छिपाकर लाते थे। ये उनको फिटकरी के बैग में छिपाकर रखते थे। ये ट्रांसपोर्ट नगर में किराए के गोदाम लेकर उसमें गांजा रखते थे। आरोपी रामप्रसाद के खिलाफ पहले से मामला दर्ज है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये कब से गांजा सप्लाई कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें