लॉरेंस विश्नोई से भी हो सकता है मूसेवाला हत्याकांड का संबंध
सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश की जांच कर रही टीम को तिहाड़ जेल में एक फोन नंबर मिला है। इस साजिस का संबंध तिहाड़ जेल से भी जुड़ता दिख रहा है। सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले शाहरुख खान नामक एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
सूत्रों ने बताया कि शाहरुख गोल्डी बरार से संवाद करने के लिए एक मैसेजिंग एप का उपयोग कर रहा था। वहीं दूसरी तरफ मूसेवाला हत्याकांड के संबंध में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल लॉरेंस विश्नोई और उसके सहयोगियों, काला जथेड़ी और काला राणा से पूछताछ कर रही है।
पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की सोमवार को मनसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना से एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनसे सुरक्षा वापस ली थी।