फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर शिरोमणि अकाली दल 17 सितंबर को मनाएगा काला दिवस, संसद तक निकालेगा विरोध मार्च

Thu, 16 Sep 2021 10:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने तीन कृषि कानूनों के अधिनियमन के एक वर्ष पूरा होने पर 17 सितंबर को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर शिरोमणि अकाली दल 17 सितंबर यानी कल 'ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च' का आयोजन करेगा। मार्च गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब से संसद भवन तक निकाला जाएगा। विरोध मार्च का नेतृत्व पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और नेता हरसिमरत कौर बादल करेंगे।

विज्ञापन

 

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने तीन कृषि कानूनों के अधिनियमन के एक वर्ष पूरा होने पर 17 सितंबर को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ता किसानों के साथ तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर संसद तक विरोध मार्च निकालेंगे।

वहीं, कृषि कानूनों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल की ओर से शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने झाड़ोदा बॉर्डर पर रोक दिया। इसके साथ ही पंजाब नंबर की सभी गाड़ियों को लौटा दिया गया। रोके जाने पर अकाली कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया, लेकिन सीआरपीएफ व दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनकी नहीं सुनी। कुछ देर बाद बॉर्डर से कार्यकर्ता लौट गए।
विज्ञापन


अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के नेतृत्व में रकाबगंज गुरुद्वारा से संसद भवन तक रोष यात्रा निकाली जानी है। पार्टी ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाने का एलान किया है। इसी प्रदर्शन में भाग लेने के लिए कार्यकर्ता जा रहे थे। अकाली दल के बुढलाडा हलका प्रधान निशान सिंह ने बताया कि 300 से ज्यादा कार्यकर्ता छह बसों व आठ कारों में सवार होकर आए थे। 

निशान सिंह ने बताया कि वे दिल्ली जरूर जाएंगे। शुक्रवार सुबह तक उनके हजारों वाहन दिल्ली सीमा तक पहुंच जाएंगे। इसलिए कार्यकर्ता फिलहाल इंतजार करेंगे और मौका मिलने पर दिल्ली में प्रवेश कर जाएंगे। उन्होंने बताया कि कृषि कानून बने हुए इसी माह एक साल पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें