फिलहाल थाने में दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर का इंतजाम है। पूरे थाने का ज्यादातर हिस्सा सीसीटीवी कैमरे की जद में है। थाने के अंदर बच्चों के खेलने के लिए किड्स जोन बना है। थाने में ही बैडमिंटन कोर्ट, जिम के अलावा काफी कुछ मौजूद है। इसके अलावा वहां बेहतरीन रिकॉर्ड रूम, छोटी से फॉरेंसिक लैब, बच्ची के पढ़ने के लिए स्टडी रूम व अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। शुक्रवार को जैसे ही स्थानीय लोगों और कारोबारियों को इसकी जानकारी हुई सभी थाने के बाहर पहुंचे और मिठाईयां बांटी। शुक्रवार शाम को थाना प्रभारी कन्हैया लाल यादव ने देश के सर्वश्रेष्ठ थाने की ट्रॉफी ग्रहण की।