सोमवार दिन में करीब 150 जगहों पर जलभराव और करीब 65 जगहों पर जाम लगा। वहीं, करीब बीस पेड़ भी जमींदोज हो गए। उधर, उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आला अधिकारी के साथ ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर करने के लिए बैठक की।
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली में बारिश के बाद भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली तेज बारिश ने गर्मी से बेशक राहत दी है, लेकिन जलभराव व ट्रैफिक जाम ने लोगों का पसीना निकाल दिया। सोमवार तड़के से होने वाली बारिश से दिल्ली की ज्यादातर सड़कें व अंडरपास जलमग्न हो गए। प्रह्लादपुर, आईटीओ, रिंग रोड समेत प्रमुख सड़कें लबालब रहीं। प्रह्लादपुर अंडरपास में सेल्फी ले रहे एक युवक व नरेला इलाके में गड्ढे में गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। सोमवार दिन में करीब 150 जगहों पर जलभराव और करीब 65 जगहों पर जाम लगा। वहीं, करीब बीस पेड़ भी जमींदोज हो गए। उधर, उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आला अधिकारी के साथ ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर करने के लिए बैठक की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वादा किया कि दिल्ली में वर्ल्ड क्लास ड्रेनेज सिस्टम बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि मिंटो रोड जैसा सिस्टम दिल्ली के अन्य पॉइंट्स पर भी बनेगा। नालों और सीवर की नियमित सफाई होगी।
विज्ञापन
2 of 7
दिल्ली में बारिश के बाद भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में बारिश के दौरान अधिकतर सड़कों एवं गलियों के साथ-साथ कई अंडरपास में पानी नहीं निकल पाया और उनमें पानी का स्तर निरंतर बढ़ता गया। इस कारण कई अंडरपास में ही नहीं, बल्कि सड़कों व गलियों में भी पानी का स्तर बढ़ता रहा। पुल प्रह्लादपुर और द्वारका अंडरपास पर सबसे अधिक खराब स्थिति रही। इन दोनों जगह बहुत अधिक पानी जमा हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
प्रह्लादपुर अंडरपास में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आईटीओ व रिंग रोड पर भी जलभराव हुआ। यहां रिंग रोड पर घुटनों तक पानी जमा हो गया। यहां सर्विस रोड स्थित कई कार्यालयों के परिसरों में भी पानी घुस गया। रिंग रोड से वाहनों के तेज गति से निकलने के दौरान इन कार्यालयों में पानी का स्तर बढ़ता गया। इसके अलावा रिंग रोड पर चंदगीराम अखाड़े के पास भी जलभराव हुआ। यहां भी घुटनों तक पानी भर गया।
4 of 7
पानी में डूबी बस
- फोटो : अमर उजाला
सप्ताह के पहले कार्य दिवस पर काम पर निकले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। सड़कों पर जलभराव व जाम ने परेशान किया वहीं मेट्रो स्टेशन व बस स्टाप पर यात्रियों की लंबी लाइन लगी रही। लोगों को मिनटों का सफर तय करने में घंटों का वक्त लग गया। मुख्य सड़कों समेत कॉलोनियों के रास्तों पर भी वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। जलभराव से जगह-जगह वाहन खराब होते रहे। द्वारका समेत दूसरी कई जगहों पर गाड़ियां गड्ढों में गिर गईं। नरेला इलाके में लामपुर अंडरपास पर हरियाणा रोडवेज की एक बस आधे से ज्यादा डूब गई। हालांकि, वक्त रहते सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
5 of 7
बारिश के बाद भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
इन जगहों पर भरा बारिश पानी
प्रह्लादपुर अंडरपास, आईटीओ, रिंग रोड, जखीरा रेलवे अंडरपास, नरेला स्थित लामपुर रेलवे अंडरपास, मुंडका रेलवे अंडरपास, रिंग रोड पर मिलेनियम पार्क के पास, सराय काले खां, धौला कुआं, लक्ष्मी नगर में विकास मार्ग, आजादपुर, विकासपुरी, लामपुर रेलवे अंडरपास, सदर बाजार, प्रताप मार्केट, किराड़ी, कंझावला मुख्य रोड, मुबारिकपुर गांव, टिकरी कलां गांव, नरेला में डीएसआईआईडीसी की मार्केट, नजफगढ़ समेत दिल्ली की ज्यादातर सड़कें व अंडरपास।
विज्ञापन
6 of 7
दिल्ली में बारिश के बाद भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
बारिश में विभागों की तैयारी नहीं दिखी
पीडब्ल्यूडी, तीनों नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड, एनडीएमसी, दिल्ली छावनी बोर्ड आदि विभागों ने मानसून आने से पहले इस बार अपने इलाके में जलभराव नहीं होने का दावा किया था। उन्होंने अपने तमाम नाले-नालियों एवं सीवर लाइन की सफाई करने का एलान किया था। इसके अलावा उन्होंने एक-दूसरे विभाग के साथ-साथ अपने अधिकारियों की बैठक करके जलभराव होने से रोकने की रणनीति बनाई थी, मगर सोमवार को हुई बारिश में समस्त विभागों की तैयारी एवं दावों की झलक नहीं दिखाई दी। अनेक इलाके पूर दिन जलमग्न रहे और उनमें से पानी निकालने की कोई कवायद नहीं दिखी।
दिल्ली में बारिश के बाद भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
पीडब्ल्यूडी के पास 80 शिकायतें दर्ज कराई गई
राजधानी में सोमवार को बारिश शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पास जलभराव होने की शिकायतें पहुंचनी शुरू हो गई थीं और पूरा दिन उसके कंट्रोल रूम पर शिकायत आने का सिलसिला जारी रहा। दिनभर में जलभराव की करीब 80 शिकायतें दर्ज कराई गई। उधर पीडब्ल्यूडी ने कहा कि जलभराव की शिकायतें प्राथमिकता के आधार पर दूर की जा रही है। लोगों की दिक्कत दूर करने के लिए अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए है।