फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : आखिरकार 12 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गई रितु

Sun, 20 Feb 2022 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली

सार

आनंद विहार में लूट के दौरान बदमाशों ने महिला को ई-रिक्शा से घसीटकर गिरा दिया था। उसका मैक्स में इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन
इलाज के दौरान रितु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद विहार इलाके में लूट के दौरान ई-रिक्शा से गिरी रितु (40) जिंदगी की जंग हार गई है। 12 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद मौत ने उसे अपनी आगोश में ले लिया। शनिवार तड़के पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद से वह कोमा में थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़िता के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल दोनों आरोपी जेल में हैं। पिछले साल रितु की 12 साल की बेटी की बीमारी से मौत हो गई थी। अब रितु की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, रितु शंकर नगर एक्सटेंशन, कृष्णा नगर इलाके में रहती थी। परिवार में पति सचिन के अलावा जेठानी प्रिया त्रेहन व अन्य सदस्य हैं। सचिन कृष्णा नगर लाल क्वार्टर मार्केट में साड़ी बेचने का काम करता है। सात फरवरी को रितु अपनी जेठानी प्रिया और भतीजी नंदनी के साथ क्रॉस रीवर मॉल के पास एक बैंक्वेट हॉल में शादी में जा रही थी। 
विज्ञापन


इस दौरान मॉल के पास दो बदमाशों ने रितु का पर्स लूटने के दौरान उसे सिर के बल नीचे गिरा दिया था, जिससे वह घायल हो गई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपी मनीष उर्फ ऋषि और मनीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था। मनीष के खिलाफ पहले से झपटमारी और लूट के 106 मामले दर्ज थे। आरोपियों के पास से रितु का पर्स भी बरामद कर लिया था। उधर, रितु का अस्पताल में इलाज जारी था। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें