फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर साम्राज्ञी की याद में : लता दीदी...आप हमारे दिलों में सदा रहेंगी

Sun, 20 Feb 2022 04:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने सेंट्रल पार्क में लता मंगेशकर की याद में किया कार्यक्रम का आयोजन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
लता की याद में.... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि  देने के लिए दिल्ली सरकार ने सेंट्रल पार्क में भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। मेरी आवाज ही पहचान है...इन सुरों के साथ शनिवार शाम कनॉट प्लेस झूम उठा। हजारों लोग ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े और सुरमई शाम के गवाह बने। प्रख्यात गीतकार शिल्पा राव सहित कई कलाकारों ने संगीत के माध्यम से लता दीदी के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट की। अभिनेता अन्नू कपूर ने कार्यक्रम में सूत्रधार की भूमिका निभाई।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा विभाग, दिल्ली पर्यटन विभाग और साहित्य कला परिषद के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस द्वारका के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लता जी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि लता दीदी जैसी महान शख्सियत हमारे देश का गौरव हैं। वो राष्ट्र की आवाज थीं और अपनी आवाज के माध्यम से हमारे दिलों में सदा अमर रहेंगी।  

सिसोदिया ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से दिल्ली सरकार दिल्ली के सभी नागरिकों और देश के सभी कला प्रेमियों की ओर से लता दीदी को विनम्र श्रद्धांजली अर्पित कर रही है। बेशक, लता जी हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन गर्व है कि हम उस दौर के साक्षी रहे, जब वो गाती थीं। कोरोना काल में लंबे समय बाद दिल्ली संगीत के माध्यम से दोबारा गुलजार हुई है और इसकी शुरुआत लता दीदी को याद करते हुए हुई है। इस कार्यक्रम ने महसूस कराया कि जीवन अब फिर से पटरी पर लौट आया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में लता जी के जीवन से जुड़ी कई कड़ियों को एक वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। इसमें दर्शाया गया कि किस प्रकार से उनके स्वर ने लोगों को देश प्रेम से ओत-प्रोत किया और लोगों को जिंदगी जीने का हौसला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें