फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में संदिग्ध हालात में रिसर्च स्कॉलर की पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में बृहस्पतिवार तड़के एक रिसर्च स्कॉलर की पत्नी की संदिग्ध हालत में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। उसकी शिनाख्त माधुरी कुमारी (26) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के सिर पर चोट के निशान मिले। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उसके पति और अन्य हॉस्टल निवासियों से पूछताछ कर रही है। वसंतकुंज नॉर्थ थाना पुलिस कैंपस में लगे सीसीटीवी से भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक माधुरी का पति संतोष कुमार जेएनयू कैंपस में ब्रह्मपुत्र, हॉस्टल में रहता था। वह जेएनयू से पीएचडी कर रहा है। तीन माह पूर्व ही संतोष और माधुरी की शादी हुई थी। संतोष ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी को मिर्गी की बीमारी थी। पिछले कुछ दिनों से संतोष की भी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। उसकी पत्नी पति के पास हॉस्टल में आई हुई थी। इस बीच बुुधवार शाम को अचानक माधुरी की तबीयत बिगड़ी, उसे मिर्गी का दौरा पड़ा। संतोष पहले उसे नजदीकी अस्पताल ले गया, बाद में उसे सफदरजंग ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। रात को वह पति के साथ घर आ गई। सुबह तक वह ठीक-ठाक थी। संतोष ने बताया कि 6:30 बजे वह बाथरूम गया था। इसी बीच माधुरी दूसरी मंजिल के कमरे से संदिग्ध हालात में नीचे गिर गई।
कैंपस के सिक्योरिटी गार्ड ने माधुरी को घायल पड़ा देखकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। संतोष ने बताया कि उसे नहीं पता कि उसकी पत्नी कैसे नीचे गिरी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिस तरह माधुरी के सिर में चोट लगी है, उससे पुलिस उसकी मौत पर संदेह जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें