फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohalla Clinic: दिल्ली की तरह राजस्थान में भी खुलेंगे मोहल्ला क्लीनिक, केजरीवाल ने ट्वीट कर जताई खुशी

Sun, 26 Jun 2022 01:24 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल ने लिखा कि मुझे खुशी है कि राजस्थान सरकार भी मोहल्ला क्लिनिक शुरू कर रही है। हम सबको एक दूसरे से अच्छे काम सीखने हैं और उन्हें पूरे देश में लागू करना है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार भी दिल्ली सरकार की तरह मोहल्ला क्लीनिक खोलने जा रही है। सरकार की इस पहल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि मुझे खुशी है कि राजस्थान सरकार भी मोहल्ला क्लिनिक शुरू कर रही है। हम सबको एक दूसरे से अच्छे काम सीखने हैं और उन्हें पूरे देश में लागू करना है।

विज्ञापन


तभी देश आगे बढ़ेगा। यदि राजस्थान सरकार को इसे लागू करने में कोई भी सहयोग चाहिए होगा तो हमें बेहद खुशी होगी। मालूम हो कि केजरीवाल सरकार के मोहल्ला क्लीनिक कॉन्सेप्ट को देश के कई हिस्सों में सराहना मिलती है।

मोहल्ला क्लीनिक और उसकी सुविधाओं से दिल्लीवासियों को भी काफी राहत मिलती है। ऐसे में राजस्थान में इस तरह की सुविधाओं के शुरू होने से वहां के लोगों को भी बेहद आराम मिलेगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि केजरीवाल ने एक तरफ तो राजस्थान सरकार की तारीफ कर सहयोग की पेशकश की है, वहीं दूसरी ओर अगले साथ होने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ कांग्रेस को टक्कर देने की तैयारी भी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें