फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में होंगे नए मंत्री, समाज कल्याण विभाग संभालेंगे

Thu, 20 Oct 2022 03:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में नए मंत्री होंगे। पटेल नगर से विधायक राजकुमार आनंद राजेंद्र पाल गौतम का स्थान लेंगे। वह समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल से इसकी सिफारिश की है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में नए मंत्री होंगे। पटेल नगर से विधायक राजकुमार आनंद राजेंद्र पाल गौतम का स्थान लेंगे। वह समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल से इसकी सिफारिश की है।

विज्ञापन


राजकुमार आंदोलन के समय से पार्टी से जुड़े हैं। आनंद ने राजनीति विज्ञान में एमए किया है। उल्लेखनीय है राजेंद्र पाल गौतम ने 9 अक्तूबर को धर्मांतरण कार्यक्रम को लेकर हुए विवाद के बाद केजरीवाल मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं, मंगलवार को दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजेन्द्र पाल गौतम का इस्तीफा राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया। बता दें कि पांच अक्तूबर को पहाड़गंज, रानी झांसी रोड स्थित अंबेडकर भवन में बौध धर्म के कार्यक्रम में कुछ लोगों का धर्मांतरण कराकर उनको दीक्षा दिलाई गई थी।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं की कथित तौर पर निंदा कर उनको न मानने की शपथ ली गई थी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम मंच पर ही उपस्थित थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की ओर से इस संबंध में दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई थी।

विवाद सामने आने के बाद राजेन्द्र पाल गौतम ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा था कि वह मंत्री के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनके नेता या पार्टी को उनकी वजह से परेशानी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें