फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Mandoli Jail: जेल में कैदियों ने धारदार हथियार से दूसरे कैदी पर किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

Mon, 06 Jun 2022 06:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मंडोली जेल में एक दिन पहले हुए झगड़े के बाद आधा दर्जन कैदियों ने एक अन्य कैदी को
पहले लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया। कैदी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Mandoli jail - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली की मंडोली जेल में शनिवार आधा दर्जन कैदियों ने एक अन्य कैदी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पहले आरोपियों ने पीड़ित अली (28) को बुरी तरह पीटा। बाद में धारदार हथियार से उस पर कई वार किए। शोर-शराबा और चिल्लाने की आवाज सुनकर जेल में मौजूद सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे। बाद में उन्होंने खून से लथपथ हुए अली को आरोपियों से छुड़ाया। फौरन उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने अली का बयान लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। हर्ष विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक मामले में कैदी अली करीब सात सालों से मंडोली जेल में बंद है। उसे जेल के वार्ड नंबर-13 में रखा गया है। शुक्रवार शाम को उसका दूसरे वार्ड में बंद कैदी उमेश पंडित से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई थी। लेकिन वहां मौजूद बाकी कैदियों ने दोनों को समझाकर अलग कर दिया। दोनों अपने-अपने वार्ड में चले गए।

आरोप है कि शनिवार सुबह उमेश पंडित अपने जेल में बंद साथियों महेंद्र, सुलेमा मामा, रितेश, पोली, रावण और नदीम के साथ अली के बैरक में पहुंचा। उस समय अली सो रहा था। वहां पहुंचते ही उमेश व बाकी अन्यों ने उस पर लातों-घूंसों से हमला कर दिया। इसके बाद एक आरोपी ने नल की टोटी निकाली और अली के सिर पर वार किए। बाद में एक अन्य आरोपी ने धारदार हथियार निकालकर उससे हमला कर दिया। अली जमीन पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। शोर सुनकर जेल में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने अली को छुड़ाया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें