इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने विदेशी मुद्रा की तस्करी करने वाले एक यात्री को पकड़ा। उसके पास से 27 हजार यूएई दिरहम मिला है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। कस्टम विभाग के अधिकारी यात्री से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। सीआईएसएफ के प्रवक्ता अपूर्व पांडेय ने बताया कि यात्री की पहचान चेतन कुमार के रूप में हुई है। वह दुबई जाने के लिए हवाई अड्डा पर पहुंचा था। उसके बैग की तलाशी के दौरान 27 हजार यूएई दिरहम मिला।
सीआईएसएफ के जवानों ने उससे विदेशी मुद्रा के बाबत कागजात पेश करने के लिए कहा। लेकिन वह नाकाम रहा। साथ ही वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया। कस्टम विभाग के अधिकारी उससे पूछताछ कर जांच में जुटी है।