फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के अस्पतालों को आदेश, कोरोना की रिपोर्ट मिलने तक नहीं रोक सकेंगे शव

Tue, 16 Jun 2020 04:11 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pti
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट मिलने तक शवों को नहीं रोका जा सकेगा। दिल्ली के अस्पतालों में अगर किसी मरीज की मौत होती है और उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है तो कोविड प्रबंधन के तहत शव का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। बाद में रिपोर्ट अगर पॉजिटिव आती है तो संबंधित परिवार और करीबियों की निगरानी दिशा निर्देशों के अनुसार की जाएगी। भारत सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने दिल्ली एम्स के अलावा आरएमएल, सफदरजंग और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज को यह निर्देश दिए हैं। साथ ही इन दिशा निर्देशों की पालना अन्य अस्पतालों में कराने के लिए दिल्ली सरकार को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल दिल्ली के अस्पतालों में कोविड शवों को लेकर लंबे समय से अव्यवस्था देखने को मिल रही है। जांच रिपोर्ट आने से पहले मरीज की मौत होने के बाद उसके शव को मोर्चरी में तब तक रखा जाता है जबतक की उसकी रिपोर्ट नहीं जाती। रिपोर्ट मिलने के बाद ही शव को कोविड प्रबंधन के तहत अंतिम संस्कार के लिए भेजा जा रहा है। इस व्यवस्था के चलते मोर्चरी फुल हो चुकी हैं और शवों को लेकर कई तरह की वीडिया अस्पतालों से निकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इसे लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में भी बड़ा सवाल खड़ा हुआ था जिसके बाद नई व्यवस्थाओं को लागू किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जल्द ही दिल्ली सरकार अपने अस्पतालों के निदेशों को आदेश देते हुए शवों को रिपोर्ट के इंतजार में अस्पताल में रोके नहीं रखे जा सकेंगे। इतना ही नहीं रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद मृतक के परिवार और करीबी संपर्क वाले लोगों की सख्त से निगरानी भी सरकार को करनी होगी। 
विज्ञापन

दिल्ली को मिलेंगे चार हजार वेंटिलेटर 

देश की राजधानी में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के चलते अब केंद्र सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है। महज 36 घंटे में तीन बार बैठक करने के बाद सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री ने पहली बार दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल का दौरा भी किया। जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार के अस्पतालों में जल्द ही चार हजार वेंटिलेटर उपलब्ध कराए जाएंगे जिन्हें प्रधानमंत्री राहतकोष के जरिए खरीदा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें