फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ई-ऑटो परमिट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण, इस लिंक से करें सीधा आवेदन

Mon, 18 Oct 2021 04:12 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने राजधानी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक और कदम उठाया है। साथ ही इससे महिलाओं को नौकरी भी मिलेगी। ई-ऑटो परमिट के कुल पंजीकरण में 33 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने सोमवार से महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ ई-ऑटो परमिट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत कर दी है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि पहले चरण में 1,406 महिलाओं सहित कुल 4,261 ई-ऑटो परमिट जारी किए जाएंगे। इसके लिए योग्य आवेदक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ई ऑटो के प्रोत्साहन और इसके प्रति जागरूकता के लिए 25-31 अक्तूबर के दौरान सराय काले खां और लोनी में ई-ऑटो मेला का आयोजन किया जाएगा। गहलोत ने एक ट्वीट में कहा कि ई-ऑटो परमिट के लिए पंजीकरण से दिल्ली को इलेक्ट्रिक वाहनों की राजधानी बनाने में काफी मदद मिलेगी। दिल्ली सरकार की ओर से इस दिशा में उठाया गया अहम कदम है। 

इन कागजातों की पड़ेगी जरूरत
ट्वीट में कहा है कि सरकार, दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने और विश्व स्तरीय परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पहले ही इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पॉलिसी के तहत ई-ऑटो की खरीद पर सरकार की ओर से 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। कोई भी व्यक्ति जिसके पास दिल्ली का पता, हल्के मोटर वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, टीएसआर ड्राइविंग लाइसेंस और आधार संख्या है, ई-ऑटो परमिट के लिए आवेदन कर सकता है। 
विज्ञापन


एक नवंबर है अंतिम तिथि
आवेदन के समय सार्वजनिक सेवा वाहन बैज की जरूरत नहीं होगी, लेकिन सफल आवेदकों को परमिट आवंटित करने के लिए होने वाले ड्रॉ के 45 दिनों के अंदर बैज हासिल करना होगा। परमिट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि एक नवंबर है। दिल्ली सरकार की ओर से पैनल में शामिल एजेंसियों के माध्यम से ब्याज में पांच फीसदी की छूट के साथ साथ ऋण प्रदान किया जाएगा। 25-31 अक्टूबर के दौरान आईडीटीआर सराय काले खां और लोनी में 'ई-ऑटो' मेला का भी परिवहन विभाग की ओर से आयोजन किया जाएगा। यहां ई-ऑटो के मॉडलों सहित ऋण सुविधाओं की भी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें