फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी का आदेश: अब रात में हर थाना इलाके में एक इंस्पेक्टर करेगा गश्त 

Mon, 08 Nov 2021 09:09 PM IST
प्राची प्रियम पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

अभी तक तीन थाना इलाकों में एक इंस्पेक्टर पेट्रोलिंग करता था। इस आदेश के बाद जिले के इंस्पेक्टर में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे जिले में ये फरमान जोरों से चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : delhipolice.nic.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व जिले के हर थाना इलाके में एक इंस्पेक्टर रात को पेट्रोलिंग करेगा। दक्षिण-पूर्व जिले की डीसीपी ईशा पांडेय ने ये अनोखा फरमान सुनाया है। इससे जिले में तैनात इंस्पेक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे जिले में ये फरमान जोरों से चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने फरमान सुनाया है कि अब हर थाना इलाके में एक इंस्पेक्टर रात को पेट्रोलिंग करेगा। बताया जा रहा है कि मेवाती गिरोह की बढ़ती वारदातों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। हाल ही में मेवात का एक गिरोह दिल्ली के बीचोबीच चितरंजन पार्क इलाके से एटीएम को काटकर कैश को लेकर गए थे। 

ये मेवाती गिरोह अभी तक पकड़ा नहीं गया है। अभी तक तीन थाना इलाकों में यानि एक सब-डिवीजन में एक इंस्पेक्टर रात को पेट्रोलिंग करता था। अब हर थाना इलाके में रात को एक इंस्पेक्टर थाने में रुकेगा और वहीं इलाके में गश्त करेगा। अब जिले में रात को एक डीसीपी व एसीपी रात को पेट्रोङ्क्षलग करेंगे, जबकि इंस्पेक्टर रात को पेट्रोलिंग करेगा। 
विज्ञापन


डीसीपी ईशा पांडेय का कहना है कि इलाके में रात के समय सीनियर पुलिस अफसरों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए ये कदम उठाया गया है। इससे अपराध को रोकने में सफलता मिलेगी। सीनियर अफसर रात को इलाके में तो रहेंगे तो जूनियर अफसर भी इलाके में मौजूद रहेंगे। 

गौरतलब है कि हाल ही में दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी ने एक फरमान जारी किया था कि रात को दो इंस्पेक्टर थाने में रूकेंगे। एक इंस्पेक्टर रात को थाने में रहेगा, जबकि दूसरा रात को इलाके में पेट्रोलिंग करेगा। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने हाल ही में आदेश दिया है कि जिले में तीन डीसीपी में एक डीसीपी रात को जिले में रूकेगा और रात को जिले में पेट्रोलिंग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें