फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 तक एक करोड़ छात्रों को मिलेगी इंटर्नशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, आर्किटेक्चर क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले एक करोड़ छात्रों को वर्ष 2025 तक इंटर्नशिप मिलेगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) तकनीकी प्रोग्राम के छात्रों को यह प्लेटफार्म मुहैया करवाएगी। इसमें शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के छात्रों को भी लाभ मिलेगा। वहीं, बुधवार को एक ही दिन में 6.1 लाख छात्रों को इंटर्नशिप से जोड़ा गया, जो अपने आप में इतिहास है।
विज्ञापन

एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे ने बताया कि इंटर्नशिप समय की मांग है। इसमें बीटेक पहले से चौथे वर्ष के छात्रों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। पिछले पांच साल में पांच लाख इंटर्नशिप कराई गई थी, जबकि बुधवार को तीसरे इंटर्नशिप दिवस के मौके पर एक ही दिन में 6.1 लाख छात्रों को इंटर्नशिप से जोड़ा गया है। वहीं, वर्ष 2025 तक एक करोड़ इंटर्नशिप प्रदान करने की योजना है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 से स्नातक डिग्री प्रोग्राम में अनिवार्य इंटर्नशिप योजना को मंजूरी दी है। इसे सभी कॉलेज, तकनीकी कॉलेजों समेत उच्च शिक्षण संस्थानों को लागू करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

यहां मिलेंगे मौके
एआईसीटीई सीडैक, आईईईई, एनएचएआई, एनसीडीसी, सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट, कॉरपोरेट समेत अन्य कैटेगरीज में इंटर्नशिप मुहैया करवाएगी। इसके अलावा उज्जवला, एडुस्किल, एयरोस्पेस, आईडीएस, नशा मुक्त भारत अभियान, सिसको, ट्यूलिप, वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर आदि में भी मौके मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें