फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अब धर्मशिला अस्पताल में भी लगेगी स्पूतनिक-वी वैक्सीन, बाजार से कम कीमतों पर उपलब्ध होगा टीका

Mon, 12 Jul 2021 11:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

नारायणा हेल्थ के उत्तरी भारत के क्षेत्रीय निदेशक कमांडर नवनीत बाली ने कहा कि महामारी के इस दौर में जल्द से जल्द लोगों का टीकाकरण करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Sputnik v - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस की स्पूतनिक-वी वैक्सीन अब दिल्ली के घर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशयलिटी अस्पताल में भी लगाई जाएगी। बुधवार से अस्पताल में इस वैक्सीन से टीकाकरण शुरू होगा। सरकार के नियमों के अनुसार, स्पूतनिक वैक्सीन की कीमत 1145 रुपये है, लेकिन अस्पताल इसे अपने खर्च पर लोगों के लिए एक हजार रुपये में उपलब्ध करवाएगा।

विज्ञापन


नारायणा हेल्थ के उत्तरी भारत के क्षेत्रीय निदेशक कमांडर नवनीत बाली ने कहा कि महामारी के इस दौर में जल्द से जल्द लोगों का टीकाकरण करना बहुत जरूरी है। कोविड से जारी संघर्ष में और तीसरी लहर से बचाव में वैक्सीनेशन कारगर उपाय है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए अस्पताल ने स्पूतनिक वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है।  

जिन लोगों को यह टीका लगवाना है, उन्हें कोविन वेबसाइट पर स्लॉट बुक कराना होगा। केंद्र पर आने वाले लोगों को अपने साथ आधार कार्ड या अन्य मान्य फोटो आईडी कार्ड लाना होगा। अस्पताल में यह वैक्सीन बाजार से कम कीमत पर लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें