फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Updates: दिल्ली और एनसीआर में प्री मानसून बारिश अभी नहीं, गर्मी बना रही रोज नया रिकॉर्ड

Fri, 10 Jun 2022 04:41 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, और राजस्थान व मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में 15 जून इसकी उम्मीद नहीं है। यहां बादलों की वजह से आंशिक राहत मिल सकती है, लेकिन बारिश नहीं होगी। 
विज्ञापन
Monsoon - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून दिल्ली-एनसीआर में 27 जून तक आता है, क्या इस बार भी ऐसा होगा? इसका जवाब मौसम विभाग ने अभी देना जल्दबाजी बताया। जेनामणि ने कहा कि फिलहाल मानसून सही ट्रैक पर चल रहा है। इसमें कोई देरी नहीं हो रही है बल्कि आगे बढ़ने की आदर्श परिस्थितियां बन रही हैं।  

विज्ञापन

  
आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 12 जून से प्री-मानसून बारिश हो सकती है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, और राजस्थान व मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में 15 जून इसकी उम्मीद नहीं है। यहां बादलों की वजह से आंशिक राहत मिल सकती है, लेकिन बारिश नहीं होगी। 

आठ साल में सबसे गर्म रहा नौ जून
दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। लू के थपेड़ों के साथ गर्मी हर दिन रिकॉर्ड बना रही है। इस कड़ी में दिल्ली में बृहस्पतिवार का दिन 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते आठ साल में सबसे गर्म रहा। इससे पहले 2014 में पारा 45 डिग्री तक पहुंचा था।  बुधवार का दिन भी बीते आठ साल में सबसे गर्म दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें