फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लगातार तीसरे दिन नहीं हुई कोरोना से किसी की मौत, गुरुवार को सामने आए 39 मामले

Thu, 02 Sep 2021 05:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में गुरुवार को 39 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं अच्छी बात यह है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 21वीं बार ऐसा हुआ है जब किसी दिन संक्रमण से एक भी व्यक्ति की मौत न हुई हो। वहीं संक्रमण दर 0.06 फीसदी रही।

 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार तीसरे दिन दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 39 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं संक्रमण दर 0.06 फीसदी रही। एक और अच्छी बात यह है कि कोरोना की दूसरी लहर में यह 21वीं बार है जब संक्रमण से एक भी मरीज की किसी दिन मौत नहीं हुई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14,37,839 हो गई है, जिनमें से 14,12,413 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा 25,082 है। सक्रिय मरीजों की संख्या 344 रह गई है। इनमें से 80 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 223 मरीज हैं। कोविड केयर केंद्रों में अब सिर्फ दो ही रोगी भर्ती है। दिल्ली में संक्रमण दर 5.57 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 60,483 टेस्ट किए गए हैं। रोजाना की तुलना में करीब 15 हजार टेस्ट कम हुए। कुल हुई जांच में 42,669 आरटी-पीसीआर से और 17,814 एंटीजन से हुए हैं।

1,13,050 को वैक्सीन लगाई गई
पिछले 24 घंटे में 1,13,050 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 79,906 को पहली और 33,144 को दूसरी खुराक लगाई गई। अब तक कुल एक करोड़ 36 लाख खुराकें लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें