फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: लगातार चौथे दिन दिल्ली में नहीं हुई कोरोना से मौत, 17 लोग मिले संक्रमित

Mon, 23 Aug 2021 10:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 46251 सैंपल की जांच हुई जिसमें केवल 0.04 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में मिले सभी मरीजों की हालत बहुत अधिक खराब नहीं है। इन्हें घर में ही आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार चौथे दिन दिल्ली में कोरोना संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं पिछले एक दिन में 17 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। राहत की बात है कि दिल्ली में मार्च 2020 के बाद एक दिन में सबसे कम मामले सामने आए हैं। इनके अलावा 41 लोगों को स्वस्थ घोषित भी किया गया। 
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 46251 सैंपल की जांच हुई जिसमें केवल 0.04 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में मिले सभी मरीजों की हालत बहुत अधिक खराब नहीं है। इन्हें घर में ही आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। 

फिलहाल राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,37,334 हो चुकी है जिनमें से 14,11,881 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 25079 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी दिल्ली में कोरोना की मृत्युदर 1.74 फीसदी है। 
विज्ञापन


वहीं अब तक संक्रमण दर 5.72 फीसदी दर्ज की जा चुकी है। अभी सक्रिय मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या 374 है जिनमें से 107 होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 247 मरीजों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। हर दिन नए मामले कम होने की वजह से अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 228 हो चुकी है। 
विज्ञापन

एक दिन में केवल 2566 को लगी वैक्सीन

रक्षा बंधन और रविवार पर अवकाश के चलते राजधानी में टीकाकरण काफी कम दर्ज किया गया। पिछले एक दिन में 2566 लोगों ने ही वैक्सीन ली, जिनमें से 825 लोगों ने पहली खुराक ली थी। वहीं 1741 लोगों ने दूसरी खुराक ली थी। राजधानी में कुल टीकाकरण 1.23 करोड़ से अधिक हो चुका है जिनमें से 34.89 लाख लोग टीकाकरण पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें