सिविल लाइंस इलाके में एक मई-22 को लूटपाट के दौरान नामी बिल्डर राम किशोर अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत बाकी आरोपियों को पकड़ा था। चार दिन पहले हत्यारोपी नाबालिग एक साथी के साथ बाल सुधार गृह से फरार हो गया। दोनों ने कंटीले तार लगी दीवार फांद ली। वहीं, राम किशोर का परिवार नाबालिग के फरार होने की सूचना के बाद से काफी डरा हुआ है।
पुलिस का कहना है कि करीब चार दिन पहले उन्हें सूचना मिली थी। पहले बाल सुधार गृह ने दोनों को तलाश किया, लेकिन जब पता नहीं चला तो मामले की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास लगी 100 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला है।
इधर, राम किशोर के परिवार का कहना है कि नाबालिग उनके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। 16 साल से ज्यादा उम्र के नाबालिग पर कुछ ही दिन पूर्व ही बालिग की तरह मुकदमा चलाने की मंजूरी मिली थी। एक साथी को जेजे बोर्ड पहले ही रिहा कर चुका था। ऐसे में अब उनका परिवार ज्यादा सावधानी बरत रहा है।