आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए बुधवार से दाखिले के लिए फीस जमा होगी। छात्र बृहस्पतिवार रात 11:59 बजे तक फीस जमा करा सकते हैं। इसके बाद भी यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो विश्वविद्यालय की ओर से छठी कटऑफ या स्पेशल ड्राइव के माध्यम से शेष सीटें भरी जाएंगी।
श्वविद्यालय की ओर से पांचवीं कटऑफ के लिए दस्तावेज सत्यापन मंगलवार को समाप्त हो गया। इस कटऑफ में को-करिकुलर एक्टिविटिज (सीसीए) व स्पोर्ट्स ट्रायल के लिए भी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। दाखिले के लिए अब आखिरी दो दिन का समय शेष है। विवि प्रशासन की छात्रों को सलाह है कि यदि इस कटऑफ में सीट मिल गई है तो फीस जमा करा सीट पक्की करा लें।
अगली कटऑफ का इंतजार न करें। क्योंकि, इसके बाद खाली सीट रहने पर ही स्पेशल ड्राइव चलाई जाएगी। यदि इस कटऑफ में ही सीटें भर जाती हैं तो दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से पांच नवंबर को पांचवीं कटऑफ जारी की गई थी। इस कटऑफ में अंग्रेजी ऑनर्स से लेकर अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के अवसर हैं। ब्यूरो