फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को फिर से खोलने पर बोले मनीष सिसोदिया, कहा- डीडीएमए की बैठक में होगा फैसला

Tue, 07 Sep 2021 04:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोला जा रहा है। बता दें कि एक सितंबर से कक्षा नौवीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को खोल दिया गया है। 
 
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कक्षा छठी से आठवीं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने पर कहा कि इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन

 

वहीं कक्षा छह से आठ के लिए भी 8 सितंबर से स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया था। जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। फिलहाल नौवीं से 12वीं के छात्र-छात्रएं स्कूल जा रहे हैं। दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोला जा रहा है। 

बता दें कि एक सितंबर से कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को खोल दिया है। साथ ही कॉलेज व कोचिंग संस्थानों को खोलने की अनुमति भी दी गई है। पहले चरण के अनुभवों के आधार पर अन्य कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने का फैसला किया जाएगा। हालांकि स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी। अभिभावकों की मंजूरी के बिना बच्चों को स्कूल जाने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ाने वाले 98 फीसदी शिक्षकों और बाकी स्टाफ को कम से कम वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली और देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। जिस तरह से चरणबद्ध तरीके से व्यावसायिक गतिविधियों को शुरू किया गया था, उसी तरह से शैक्षणिक गतिविधियों को भी शुरू किया जाएगा। स्कूलों में सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करना होगा। इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जाएगी।


उन्होंने बताया कि स्कूलों को दोबारा खोलने के लिए ई-मेल के द्वारा अभिभावकों से सुझाव मांगे गए थे। 70 फीसदी से अधिक अभिभावकों का मानना है कि स्कूलों को दोबारा खोला जाएं। अन्य अभिभावकों ने भी स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने के लिए सुझाव भेजे थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें