फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अपराध : छात्रों के दो गुटों के झगड़े में  युवक की गोली मारकर हत्या, ककरौला इलाके में वारदात

Sun, 27 Mar 2022 04:20 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गए हैं और उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। मृतक की शिनाख्त सेक्टर 16 निवासी खुर्शीद आलम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ककरौला इलाके में स्कूली छात्रों के दो गुटों के बीच चल रहे झगड़े में शनिवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरे गुट की ओर से आए कुछ हमलावरों ने युवक के चेहरे पर दो गोली मारी। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गए हैं और उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। मृतक की शिनाख्त सेक्टर 16 निवासी खुर्शीद आलम के रूप में हुई है।

खुर्शीद अपने पिता और चार भाई बहन के साथ रहता था। उसके पिता जूते की फैक्टरी में काम करते हैं। जबकि खुर्शीद बिजली मरम्मत का काम सीख रहा था।  शनिवार दोपहर करीब तीन बजे ककरौला स्थित एक सरकारी स्कूल के बाहर एक युवक को गोली मारने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल खुर्शीद को पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि स्कूल के छात्रों के दो गुटों के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। खुर्शीद के एक पड़ोसी का बेटा इसी स्कूल में पढ़ता है। शनिवार को पड़ोसी खुर्शीद को छात्रों के बीच चल रहे झगड़े के मामले में दोनों पक्षों को समझाने बुझाने के लिए अपने साथ ले गया था।

बातचीत के दौरान दूसरे पक्ष से आए कुछ युवक मारपीट पर उतारू हो गए और एक ने पिस्टल निकालकर खुर्शीद पर गोली चला दी। खुर्शीद के चेहरे पर दो गोली लगी। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई। सभी वहां से भाग गए। किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।  

युवक ने ममेरे भाई की चाकू गोदकर की हत्या
नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में नशा करने के दौरान किसी बात पर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ममेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। झगड़े में आरोपी भी घायल हुआ है। पुलिस निगरानी में उसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। मृतक की शिनाख्त मेट्रो विहार फेज दो निवासी इमरान के रूप में हुई है। वह अपने अपने भाई के साथ मेट्रो विहार में रहता था।

शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि इमरान पर किसी ने चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया है। पुलिस राजा हरिश्चंद अस्पताल पहुंची। इमरान बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने इमरान के भाई अरमान के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

अरमान ने बताया कि शाम में उसकी बुआ का बेटा शोएब इमरान को बुलाकर अपने साथ ले गया था। दोनों नशे के आदी है। इसी बीच पुलिस को शोएब के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली। पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो पता चला कि उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें