फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के परिचित को उधार देना युवक को पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। समयपुर बादली में दोस्त के परिचित की मदद करना एक युवक को भारी पड़ गया। दोस्त के कहने पर युवक ने उसके परिचित को हजारों रुपये उधार दे दिए, लेकिन पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक और अपने परिचित पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर वारदात में शामिल दो आरोपियों को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार मुख्य आरोपी समेत तीन की तलाश में दबिश दे रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त बिजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 18 अक्तूबर की शाम पुलिस को मैक्स अस्पताल से सूचना मिली कि दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां बादली निवासी पुनीत शर्मा और प्रह्लादपुर निवासी रुपिंदर दहिया इलाज करवा रहा था।
विज्ञापन

रुपिंदर ने पुलिस को बताया कि उसने पुनीत के कहने पर उसके परिचित गौरव त्यागी को 22 हजार रुपये उधार दिए थे। गौरव ने अक्तूबर में पैसे वापस करने की बात कही थी, लेकिन गौरव पैसे नहीं लौटा रहा था और रुपिंदर का फोन उठाना बंद कर दिया। 18 अक्तूबर को इस बात पर गौरव और रुपिंदर में कहासुनी हो गई।
उसी दिन गौरव ने रुपिंदर को फोन कर शाम को बादली गांव आकर पैसे ले जाने के लिए कहा। रुपिंदर अपने दोस्त पुनीत शर्मा के साथ गौरव के घर पहुंचा, जहां गौरव ने अपने दोस्तों अरविंद, अंकित, अमन त्रिपाठी और अंकेश के साथ मिलकर रुपिंदर और पुनीत पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुनीत के परिचितों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपियों के मोबाइल नंबर के लोकेशन की जांच की तो पता चला कि स्वरूप नगर निवासी अमन (20) और बादली निवासी अंकेश (20) की लोकेशन मथुरा आ रही है। पुलिस टीम ने 20 अक्तूबर को मथुरा में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें