फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर हिंसा: आज मनाया जाएगा शहीद किसान दिवस, संयुक्त किसान मोर्चा देगा श्रद्धांजलि

Tue, 12 Oct 2021 12:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोर्चा के आह्वान पर देश भर में 12 अक्तूबर को शहीद किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन तिकुनिया में साहेबजादा इंटर कॉलेज में लखीमपुर खीरी हत्याकांड के शहीदों की 'अंतिम अरदास' में हजारों किसानों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। 
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान मंगलवार को लखीमपुर खीरी हिंसा में जान गंवाने वाले किसानों की याद में 'शहीद किसान दिवस' के तौर पर मनाएंगे। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसानों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

विज्ञापन


मोर्चा के तहत देश के 40 से अधिक किसान संगठन अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलनरत हैं। इस मौके पर देश भर में प्रार्थना और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी जबकि शाम को मोमबत्तियां जलाई जाएंगी। 

मोर्चा के आह्वान पर देश भर में 12 अक्तूबर को शहीद किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन तिकुनिया में साहेबजादा इंटर कॉलेज में लखीमपुर खीरी हत्याकांड के शहीदों की 'अंतिम अरदास' में हजारों किसानों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। 
विज्ञापन


घरों के बाहर पांच मोमबत्तियां जलाने का किया आग्रह
संयुक्त किसान मोर्चा ने लोगों से मंगलवार रात आठ बजे अपने घरों के बाहर पांच मोमबत्तियां जलाने का आग्रह किया। संगठन ने भाजपा सांसद अजय मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर भी निराशा व्यक्त करते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से ही निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी। 15 अक्तूबर को किसान संगठनों की ओर से भाजपा नेताओं के पुतले जलाकर दशहरा मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें