आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल ने युवाओं के साथ उत्तराखंड सचिवालय पहुंचे। वहां पर प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है। वह रोजगार देने के नाम पर पैसे की उगाही करवा रही है।
आम आदमी पार्टी नेता कर्नल अजय कोठियाल ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड में रोजगार देने के नाम पर अवैध बसूली हो रही है। बेरोजगार युवाओं की मजबूरी का लाभ उठाते हुए उन्हें रोजगार का लालच दिया जा रहा है। इसके बदले उनसे अनुचित वसूली की जा रही है और बाद में उन्हें कोई नौकरी भी नहीं दी जा रही है। आप नेता ने इस धांधली को बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल ने मंगलवार को युवाओं के साथ उत्तराखंड सचिवालय पहुंचे। वहां पर प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है। वह रोजगार देने के नाम पर पैसे की उगाही करवा रही है।
उन्होंने कहा कि उन्हें भी भूतपूर्व सैनिक कोटे से चौकीदार की नौकरी के लिए 25000 हजार रुपये की मांग की गई थी जो उन्होंने जमा भी करवाई थी। इसी प्रकार अन्य लोगों से भी अवैध वसूली की जा रही है और बाद में लोगों को काम भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार बंद होना चाहिए।